
जमकर मना होली का जश्न,सड़कों पर पुलिस रही मुस्तैद
कुन्दन,संवाददाता।
नई दिल्ली। दक्षिणी पूर्व जिले के थाना पुल प्रहलादपुर क्षेत्र में जमकर होली का जश्न मनाया गया। कहीं डीजे की धुन पर थिरकते हुए एक दूसरे पर अबीर-ग़ुलाल लगाया, तो कहीं भजन कीर्तन संग क्षेत्रवासियों ने होली का त्यौहार मनाया।
सुबह से ही विश्वकर्मा कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, पुल प्रहल्लादपुर और लालकुआँ में लोग जश्न के रंग में दिखने लगे थे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने एक दुसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनायें दी।
कई जगहों पर सामूहिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था, जहाँ लोगों ने एक साथ मिलकर होली खेली। वहीं,दूसरी ओर थाना पुल प्रहलादपुर के पुलिसकर्मी क्षेत्र में गश्त करते नज़र आए। थाना एसएचओ महेंद्र प्रताप ने इलाके का दौरा करके सड़कों पर मौजूद पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया, उनके साथ थाना पुलिस टीम भी मौजूद रही।

