
दिल्ली में चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो नाबालिगों सहित तीन गिरफ्तार; अब खुलेंगे बड़े राज
साहिल मंसूरी संदेश धारा-
पश्चिमी दिल्ली में द्वारका साउथ थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों समेत तीन आरोपितों को पकड़ा है। पकड़े गए वयस्क आरोपित की पहचान रोहित उर्फ टमाटर के रूप में हुई है, जो पालम थाने का एक घोषित अपराधी है और उस पर पहले से ही 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया भारी मात्रा में सामान बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। बरामद चेरी के सामानों में 09 किलो कापर वायर, कापर और पीतल के 229 छोटे-बड़े टुकड़े, एलपीजी गैस फिटिंग के विभिन्न उपकरण शामिल है।

