
अवैध पार्किंग से शाहीन बाग–कालिंदी कुंज रोड पर रोज़ जाम, कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष
विशेष संवाददाता: संदेश धारा
नई दिल्ली। शाहीन बाग–नोएडा रोड पर कालिंदी कुंज पार्क तक मेन रोड पर हो रही अवैध पार्किंग के कारण रोज़ाना भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार कई बार इस समस्या की शिकायत संबंधित विभागों से की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लोगों का आरोप है कि सुखदेव विहार ट्रैफिक सर्किल के ट्रैफिक इंचार्ज, थाना शाहीन बाग पुलिस और एमसीडी की अनदेखी के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और स्थानीय व्यापारियों को रोजाना कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभागों से मांग की है कि शाहीन बाग से कालिंदी कुंज पार्क तक मेन रोड पर हो रही अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क को जाम की समस्या से मुक्त कराया जाए, ताकि यातायात सुचारु रूप से चल

