
द्वारका ज़िला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रायल से फरार आरोपी गिरफ्तार
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
नई दिल्ली। द्वारका ज़िला की एंटी-बर्गलरी सेल की टीम ने चोरी के एक मामले में ट्रायल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अदालत में चल रहे मुकदमे के दौरान फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार अलग-अलग स्थानों पर किराए पर रह रहा था, ताकि उसकी लोकेशन का पता न चल सके। इसके बावजूद एंटी-बर्गलरी सेल की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मैनुअल निगरानी के जरिए आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।
लगातार निगरानी के बाद पुलिस को आरोपी के नए किराए के ठिकाने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।

