गुलफाम सैफी | संदेश धारा –
हापुड़। “खेल जीवन में सकारात्मक सोच और दृढ़ चरित्र की नींव रखता है।” — इन शब्दों के साथ मेरा युवा भारत, हापुड़ द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में वी.एन. पब्लिक स्कूल, पिलखुआ में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अल्का त्यागी एवं विद्यालय प्रबंधक नागेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए उपनिदेशक देवेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली के साथ अनुशासन की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल सही मंच की, जिसे मेरा युवा भारत उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
बालिका वर्ग में समूह स्पर्धा खो-खो तथा एकल स्पर्धाओं में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और बैडमिंटन का आयोजन किया गया।
200 मीटर दौड़: काव्या प्रथम, दिव्या द्वितीय, साक्षी तृतीय
100 मीटर दौड़: मुक्ता प्रथम, सिद्धि द्वितीय, काव्या तृतीय
खो-खो: एस.पी.आई.सी. विद्यालय की टीम प्रथम, जी.आर.एस.एम. की टीम द्वितीय
बैडमिंटन: मोहिनी प्रथम, ज्योति द्वितीय, मिली तृतीय
बालक वर्ग में समूह स्पर्धा वॉलीबॉल तथा एकल स्पर्धाओं में दौड़ और कुश्ती आयोजित की गई।
वॉलीबॉल: खेड़ा की टीम प्रथम, नारायणी सेना की टीम द्वितीय
400 मीटर दौड़: आदित्य प्रथम, मनीष द्वितीय, आयुष तृतीय
200 मीटर दौड़: आदित्य प्रथम, दिशांत द्वितीय, आयूष तृतीय
कुश्ती: पियूष प्रथम, तुषार द्वितीय, आरुष तृतीय
सम्मान समारोह
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही निर्णायक मंडल एवं स्वयंसेवकों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
खेलों के सफल संचालन में प्रधानाचार्या श्रीमती अल्का रावत, प्रबंधक श्री नागेन्द्र सिंह सहित सौरभ तोमर, काजल त्यागी, तेजेंद्र प्रताप, हरिओम राणा, सुरेंद्र कुमार, कृतिका त्यागी, विशाल राघव और आकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।

