
ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में सड़क पर बहता पानी, जल बोर्ड की लापरवाही उजागर
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
नई दिल्ली। ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में T-7 से W-26 तक सड़क पर लगातार बह रहा पानी दिल्ली जल बोर्ड की घोर लापरवाही को उजागर कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार जल बोर्ड कार्यालय में की जा चुकी है, लेकिन महीनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप है कि संबंधित JE, AE और बेलदार मोहन की अनदेखी के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। सड़क पर जमा पानी से गंदगी फैल रही है और आने-जाने वाले लोगों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों व विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराएंगे और विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।

