गुलफाम सैफी, संदेश धारा –
हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था की जिला इकाई हापुड़ को एक विशेष सम्मान प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड राजभवन की ओर से भेजा गया गिफ्ट पैक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी (वीर चक्र) को प्राप्त हुआ, जिसे उन्होंने हापुड़ जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी एवं जिला प्रवक्ता गुलशन त्यागी को भेंट किया।
इस अवसर पर कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मुख्य मार्गदर्शक एवं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह हापुड़ जिला इकाई की सक्रिय और सराहनीय गतिविधियों से अत्यंत प्रसन्न हैं। इसी प्रसन्नता के प्रतीक स्वरूप राजभवन की ओर से यह गिफ्ट पैक एवं शुभकामनाएं भेजी गई हैं।
कर्नल त्यागी ने कहा कि उनका हापुड़ से गहरा नाता है और इसी कारण वे दो बार हापुड़ आ चुके हैं। उन्होंने हापुड़ इकाई की टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आगे भी इसी समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया।

