
साहिल मंसूरी संदेश धारा-
नई दिल्ली।
दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 80 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि उपलब्ध कराई है। यह राशि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत की गई है।
क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा मुख्यमंत्री जी से विशेष अनुरोध किया गया था, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री जी ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, अगले 15 दिनों के भीतर लगभग 25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं पर कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
इसके साथ ही जैतपुर बांध रोड के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है। यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस सड़क का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।
इस निर्णय से बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, जलनिकासी, साफ-सफाई सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।
क्षेत्रवासियों ने इस सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है और इसे बदरपुर के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

