
दो आरोपी गिरफ्तार, तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
नई दिल्ली (दक्षिण-पूर्व जिला)।
ओखला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी की टीम ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो ऑटो-लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है, जो दक्षिण-पूर्व जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। इस कार्रवाई से मोटर व्हीकल चोरी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने स्थानीय मजदूरों को चिन्हित कर एक विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। बरामद वाहनों की जांच में सामने आया कि वे थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, थाना ओखला इंडस्ट्रियल एरिया और थाना जामिया नगर क्षेत्र से चोरी किए गए थे।
पूछताछ में कबूलनामा
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और चोरी के वाहनों को छिपाने के स्थानों की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई।
गठित पुलिस टीम
यह कार्रवाई एचसी हरीश, एचसी मोहन, एचसी शिशुपाल, कांस्टेबल धर्मेंद्र एवं महिला कांस्टेबल ज्योति की टीम द्वारा की गई। ऑपरेशन इंचार्ज/पीपी ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के नेतृत्व में तथा थाना प्रभारी ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की समग्र निगरानी में अंजाम दिया गया।
जिन मामलों का खुलासा
FIR नंबर 030834/25, दिनांक 09.11.2025, थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी
FIR नंबर 012405/25, दिनांक 06.05.2025, थाना ओखला इंडस्ट्रियल एरिया
FIR नंबर 028089/25, दिनांक 11.10.2025, थाना जामिया नगर
आरोपियों का प्रोफाइल
संदीप उर्फ संजीव, पिता – हाकिम सिंह, उम्र लगभग 19 वर्ष, पेशा – मजदूर, निवासी झुग्गी नंबर 31, प्रिया कैंप, मथुरा रोड, दिल्ली
विनय कुमार, पिता – डबलू शाह, उम्र लगभग 18 वर्ष, पेशा – मजदूर, निवासी झुग्गी नंबर 36, प्रिया कैंप, मथुरा रोड, दिल्ली
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इनके माता-पिता फुटपाथ पर फेरी लगाने का काम करते हैं। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

