
एसडीएम इला प्रकाश का छापा, 2 जेसीबी व 4 वाहन सीज
गुलफाम सैफी | संदेश धारा
हापुड़ जनपद में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे की सख्ती के बावजूद खनन माफियाओं के हौसले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में परमिशन की आड़ में अवैध मिट्टी खनन लगातार जारी है। आरोप है कि खनन माफिया निर्धारित अनुमति से कहीं अधिक मिट्टी निकालकर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं और निचले स्तर के कुछ सरकारी तंत्र की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।
देर रात अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने तत्काल अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। सटीक लोकेशन पर पहुंची प्रशासनिक टीम को देखकर खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन होता पाया गया।
एसडीएम इला प्रकाश के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में 2 जेसीबी मशीन, 3 डंपर और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से पकड़ा गया। सभी वाहनों को थाने ले जाकर सीज कर दिया गया है। यह कार्रवाई हाफिजपुर थाना क्षेत्र में की गई।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बावजूद यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर जिलाधिकारी की सख्ती के बाद भी खनन माफिया बेखौफ कैसे हैं। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी

