
गुलफाम सैफी | संदेश धारा
हापुड़।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य मनीषा अहलावत द्वारा जनपद हापुड़ में महिलाओं से जुड़े मामलों की जनसुनवाई एवं निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, 7 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
महिलाओं के लोक कल्याण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जनसुनवाई प्रातः 11:00 बजे मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस, हापुड़ में आयोजित होगी, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
जनसुनवाई के उपरांत माननीय सदस्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालिका/महिला गृह तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाना प्रस्तावित है, ताकि महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।
महिला आयोग एवं जिला प्रशासन की ओर से जनपद की महिलाओं से अपील की गई है कि वे महिला संबंधी प्रकरणों की जनसुनवाई में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं सीधे आयोग के समक्ष रखें, ताकि उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

