

स्थानीय पुलिस की लापरवाही से बढ़ रहा हादसों का खतरा
कुसुम लता, संदेश धारा-
मदनपुर खादर एक्सटेंशन, थाना कालिंदी कुंज क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम चौक पर लगे रेड लाइट सिग्नल के ठीक बीचों-बीच ईको मारुति व ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा सवारियां भरी जा रही हैं, जो कि न केवल ट्रैफिक नियमों का गंभीर उल्लंघन है बल्कि आम नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ भी है।
रेड लाइट जैसे संवेदनशील ट्रैफिक पॉइंट पर इस तरह वाहन खड़े कर सवारियां भरना
➡️ लगातार जाम की स्थिति पैदा करता है
➡️ दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाता है
➡️ स्कूल जाने वाले बच्चों, बुज़ुर्गों और दोपहिया चालकों के लिए खतरा बन रहा है
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता और लापरवाही के कारण लंबे समय से जारी है। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
मांग
श्रीराम चौक पर तत्काल ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए
रेड लाइट पर वाहन खड़े कर सवारी भरने वालों पर चालान व कानूनी कार्रवाई हो
चिन्हित स्थान पर अलग पिक-अप/ड्रॉप ज़ोन बनाया जाए
- प्रशासन से अपील है कि वह इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए जनहित में तुरंत कार्रवाई करे।

