
राज कुंद्रा,संदेश धारा-
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत, मजबूत नेटवर्क और बेहतरीन मैनेजमेंट स्किल के दम पर हरियाणा के पंकज अरोड़ा ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनकी सक्रियता और प्रोफेशनल अप्रोच के चलते आज वह एंटरटेनमेंट जगत में तेजी से उभरता हुआ नाम बन चुके हैं।
पंकज अरोड़ा ने न केवल कई सफल इवेंट्स का आयोजन किया है, बल्कि विभिन्न ब्रांड्स को नई पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई है। वर्तमान समय में वह कलर मसाले, रियल एस्टेट और फर्नीचर सेक्टर से जुड़े कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता और इंडस्ट्री से मजबूत संबंधों के चलते ब्रांड्स को सीधे आम जनता तक पहुंचने का प्रभावी मंच मिल रहा है।
इस अवसर पर पंकज अरोड़ा ने कहा कि कड़ी मेहनत और ईमानदार प्रयासों के बल पर ही वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले समय में वह एक फिल्म प्रोजेक्ट की योजना बना रहे हैं, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।
भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए पंकज अरोड़ा ने बताया कि वह बठिंडा, बरनाला, मोहाली, चंडीगढ़, जालंधर और लुधियाना जैसे प्रमुख शहरों में काम करने की विशेष रुचि रखते हैं। इन क्षेत्रों में वह एंटरटेनमेंट और ब्रांड प्रमोशन से जुड़े नए और बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य करेंगे।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पंकज अरोड़ा की यह सफलता-यात्रा आज युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है, जो मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास कर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

