
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
तेखण्ड मोड़, सरिता विहार फ्लाईओवर से पहले हमदर्द लेबोरेटरी के समीप सड़क किनारे अवैध रूप से बिल्डिंग मटेरियल डंप कर दिया गया है। खुले में रखे गए रेत, डस्ट और रोड़ी के कारण लगातार धूल उड़ रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। यह क्षेत्र व्यस्त औद्योगिक मार्ग है, बावजूद इसके प्रशासनिक कार्रवाई न होने से अवैध कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल कार्रवाई कर अवैध कब्जा हटाया जाए, खुले में रखे बिल्डिंग मटेरियल को जब्त किया जाए और प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

