
दक्षिणी दिल्ली में नाइजीरियन ड्रग सिंडिकेट पर वार: 19.45 ग्राम कोकीन के साथ सप्लायर गिरफ्तार
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के थाना नेब सराय पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय कोकीन सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इकेन्ना गाइउस एज़े (39 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लागोस (नाइजीरिया) का रहने वाला है और फिलहाल राजू पार्क, देवली में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 19.45 ग्राम उच्च गुणवत्ता की कोकीन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
पेट्रोलिंग के दौरान दबोचा गया आरोपी
यह कार्रवाई 29 मार्च 2026 को राजू पार्क, देवली इलाके में की गई। पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर टीम ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से कोकीन बरामद हुई, जिसे मौके पर जांच के बाद पुष्टि की गई।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
यह कार्रवाई इंस्पेक्टर परस नाथ वर्मा (SHO, नेब सराय) के नेतृत्व में और एसीपी मुकेश वालिया (संगम विहार) के पर्यवेक्षण में की गई।
टीम में शामिल अधिकारी:
SI विवेक
SI दीपक महला
SI प्रिंस राजपूत
SI रवि प्रकाश
HC हरज्ञान
HC अब्दुल
HC विष्णु
नाइजीरियन गैंग से जुड़े तार
प्रारंभिक जांच में आरोपी के नाइजीरियन ड्रग सिंडिकेट से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, पुलिस रिकॉर्ड में उसका कोई पुराना आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है।
जांच जारी
पुलिस अब:
ड्रग्स के स्रोत और सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है
बड़े नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच कर रही है
अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है
नशे के खिलाफ सख्ती
दक्षिणी जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे संगठित गिरोहों पर लगातार कार्रवाई जारी

