
ऑपरेशन कवच-13: 48 घंटे में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 1,483 आरोपी गिरफ्तार
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन कवच-13 के तहत 48 घंटे के विशेष अभियान में 1,483 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान 31 मार्च 2026 को संपन्न हुआ और इसकी निगरानी पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा द्वारा की गई।
3,211 स्थानों पर एक साथ छापेमारी
इस व्यापक अभियान में दिल्ली के 15 जिलों, क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की 1,000 से अधिक स्पेशल टीमों ने मिलकर 3,211 स्थानों पर एक साथ रेड की।
⚖️ NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई
267 नशा तस्कर गिरफ्तार
229 केस दर्ज NDPS एक्ट के तहत
41,394 लोगों को डिटेन किया गया दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत
करीब 5,700 बदमाशों (हिस्ट्रीशीटर) की गतिविधियों की जांच की गई
भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद
पुलिस ने इस दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए, जिनमें शामिल हैं:
100 किलो गांजा
1 किलो से अधिक कोकीन
हेरोइन, MDMA और एम्फेटामाइन की भारी मात्रा
ऑपरेशन कवच का मकसद
दिल्ली को नशामुक्त बनाने और संगठित अपराध पर लगाम कसने के लिए ऑपरेशन कवच मई 2023 में शुरू किया गया था। अब तक इसके 13 संस्करणों में हजारों गिरफ्तारियां और 17,000 किलो से अधिक ड्रग्स जब्त किए जा चुके हैं।
पुलिस का संदेश
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि राजधानी में नशे के नेटवर्क और अपराध पर सख्त नियंत्रण रखा जा सके।

