
दिल्ली STF की बड़ी कार्रवाई मुठभेड़ के बाद 75 मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
दक्षिण-पूर्वी जिला दिल्ली पुलिस की STF टीम ने बदरपुर इलाके में बड़ी सफलता हासिल करते हुए नासिर–दानिश पहलवान गैंग के एक सक्रिय सदस्य मोहम्मद सलीम उर्फ “गंजा” को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी 20 से अधिक मामलों में वांछित था, जबकि उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और सेंधमारी समेत 75 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
🔹 कैसे हुई गिरफ्तारी?
3-4 अप्रैल की दरमियानी रात STF को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी NTPC गेट नंबर-1, नोट्रे डेम स्कूल के पास किसी वारदात को अंजाम देने आने वाला है। टीम ने मौके पर जाल बिछाया।
जैसे ही संदिग्ध स्कूटी पर पहुंचा, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और गिरने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी।
🔹 क्या बरामद हुआ?
▪️ एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल
▪️ 4 खाली कारतूस
▪️ एक स्कूटी
घायल आरोपी को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
🔹 आरोपी का आपराधिक इतिहास
मोहम्मद सलीम, मूल रूप से बरेली (UP) का रहने वाला है और नासिर–दानिश पहलवान गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के कुख्यात अपराधी सलीम पहलवान की हत्या में भी शामिल रह चुका है, जिसमें वह 8 साल की सजा काट चुका है।
फिलहाल बदरपुर थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

