सांसद रामवीर बिधूड़ी ने हरकेश नगर में 2.70 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
कुन्दन, संवाददाता
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के हरकेश नगर वार्ड में रविवार को विकास की नई सौगात मिली, जब सांसद रामवीर बिधूड़ी ने करीब 2.70 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे स्थानीय निवासियों को इन परियोजनाओं से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर हरकेश नगर गांव, संजय कॉलोनी और इंद्रा कल्याण विहार में 4 हाईमास्ट लाइट, 450 स्ट्रीट लाइट, 3 वाटर कूलर, 9 यूरिनल, 4 सार्वजनिक शौचालय, पुलिया निर्माण, आरएमसी सड़क निर्माण तथा पार्कों के सौंदर्यीकरण सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता पवन प्रताप ने कहा कि ये विकास कार्य केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार लाने की दिशा में एक ठोस कदम हैं।
लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष माया बिष्ट, मुकेश पंडित, रोमी भड़ाना, चौधरी चित्तर, खरक सिंह नागर, रुपेश पहलवान, रवि भड़ाना, वीरेंद्र नागर, राम अवतार राय, अनिल चौधरी, राजेश चौधरी, संतोष गुप्ता, मुकेश पासवान, शंकर सेन, हर्ष चौधरी, विष्णु चौधरी, रवि कुमार समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं, भाजपा निगम पार्षद ममता अस्वस्थता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं।


