
24 घंटे में लूट की वारदात का खुलासा, 1 गिरफ्तार, 2 नाबालिग दबोचे
साहिल मंसूरी, संदेश धारा-
नई दिल्ली, 30 मार्च — दक्षिण जिला पुलिस ने महरौली थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार और दो नाबालिगों को पकड़ लिया है।
पुलिस के अनुसार, 27 मार्च 2026 की सुबह करीब 6 बजे गेट नंबर-08, हनुमान मंदिर, छतरपुर के पास तीन बदमाशों द्वारा राहगीरों को चाकू दिखाकर लूटपाट करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मार्कंडेय मंडपम के पास घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और चाकू दिखाकर लूटने का प्रयास कर रहे थे। इस संबंध में पीसीआर कॉल भी की गई थी, जिसके आधार पर थाना महरौली में FIR नंबर 191/26, दिनांक 27.03.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार/पकड़े गए आरोपी:
नदीम (30 वर्ष), निवासी बापू कॉलोनी, गांव मंडी, दिल्ली — गिरफ्तार
2 नाबालिग — पुलिस द्वारा पकड़े गए
बरामदगी:
वारदात में इस्तेमाल चाकू
₹100 नकद
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों का उद्देश्य लूटपाट करना था। फिलहाल इनके किसी पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं मिली है।
दक्षिण जिला के डीसीपी अनंत मित्तल (IPS) ने बताया कि पुलिस टीम की तत्परता और मुस्तैदी से यह मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया।

